युवती व चार वर्षीय बालक को सांप ने डसा, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
युवती व चार वर्षीय बालक को सांप ने डसा, भर्ती

युवती व चार वर्षीय बालक को सांप ने डसा, भर्ती

विज्ञापन

कटिहार जिले के दो स्थानों में युवती सहित एक चार वर्षीय बालक सर्प दंश का शिकार हो गया. सांप काटने के बाद दोनों को परिवार वालों ने फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां फिलहाल अभी दोनों खतरे से बाहर है. पहला मामला कटिहार के मनिया पिपरा की है. 20 वर्षीय रूमा शरण को एक जहरीले कोबरा ने काट लिया. परिवार वालों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद फिलहाल रूमा की हालत अब खतरे से बाहर है. रूमा की बहन सुनीता ने बताया कि घर के आंगन में रूमा काम कर रही थी. तभी जलावन से निकलकर एक जहरीले कोबरा ने उनके हाथ में ही काट लिया. जिससे उनकी हालत एकदम से बिगड़ गयी. दूसरी घटना बकिया की है. जहां चार साल के छोटे बच्चे अयान को एक सांप ने काट लिया. अयान सुबह घर से दुकान में कुछ खरीदारी करने के लिए जा रहा था. तभी रास्ते में ही सांप ने उनके पांव में काट लिया. परिवार वाले उन्हें फौरन सुबह अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज किया गया. इन दोनों घटना में रूमा की हालत सबसे ज्यादा नाजुक बनी हुई थी. हालांकि सही समय पर इलाज शुरू होने पर उनकी जान बच पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन