कोसी रेल ब्रिज से युवक ने लगाया नदी में छलांग, तैराक ने बचायी जान

Updated at : 16 Oct 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी रेल ब्रिज से युवक ने लगाया नदी में छलांग, तैराक ने बचायी जान

कोसी रेल ब्रिज से युवक ने लगाया नदी में छलांग, तैराक ने बचायी जान

विज्ञापन

कुरसेला कोसी रेल ब्रिज से गुरुवार दोपहर युवक ने नदी में छलांग लगा दिया. युवक को नदी में छलांग लगाते देख पत्थल टोला गांव के दो तैराक गोताखोर युवक कुंदन कुमार व सौरभ कुमार ने युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया. नदी में दोनों तैराक युवक ने लगभग आधे घंटे के जद्दो जेहद के बाद नदी में डूब रहे युवक को बाहर निकाल कर प्राण रक्षा किया. रेल ब्रिज छलांग लगाने वाला युवक आजाद कुमार मंडल (22) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली वार्ड सात का निवासी बताया गया है. गोताखोरों ने युवक को नदी से बाहर निकाल कर घटना का जानकारी थाना पुलिस को दिया. पुलिस ने कुरसेला कोसी ब्रिज पहुंच कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. युवक ने किस वजह से नाराज होकर नदी में छलांग लगाया. इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी थी. पुलिस ने छलांग लगाने वाले युवक के परिजनों को घटना का जानकारी दिया. युवक को नदी में डूबने से बचाने वाला युवक पुरुस्कार का पात्र बना है. जान पर खेल कर युवक के जीवन का रक्षा किया. कोसी सड़क पुल से छलांग लगाने के घटना के बाद रेल ब्रिज से नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आया है. सड़क व रेल ब्रिज आत्महत्या हत्या के डेंजर प्वाइंट बन गया है. कोसी सड़क पुल से नदी में छलांग लगाने की लगातार की घटनाएं घटित हो चुकी है. कोसी पुल से छलांग लगाने के घटित घटनाओं ने क्षेत्र को दहला रखा है. उसके बाद रेल ब्रिज से युवक के नदी में छलांग लगाने का घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन