टोटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल

टोटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल
कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली बिजली ग्रिड के सामने टोटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि बीआर 39 ई आर 7862 नंबर प्लेट लगा हुआ एक टोटो में सवार हो सिंगलपुर निवासी जुबेर की 25 वर्षीय पत्नी अंजुम खातून डोखरा से सिंगलपुर जा रही थी. जैसे ही टोटो बिजली ग्रिड के समीप पहुंचा तो सोनैली की तरफ से बीआर 11 बीएन 4277 नंबर प्लेट लगा हुआ. एक कार बिजली ग्रिड जा रहा था. जैसे ही कार मुख्य सड़क से बिजली ग्रिड घुस रहा था तो अचानक टोटो चालक ने ब्रेक लगाया तो टोटो वहीं पलट गया. टोटो में सवार कई यात्री भी घायल हो गया. टोटो सवार सिंगलपुर निवासी जुबेर की 25 वर्षीय पत्नी अंजुम खातून का एक पैर टूट गया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भेज दिया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




