63.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Nov 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
कटिहार. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद टीम ने रौतारा थाना क्षेत्र के बहरहाल में छापेमारी कर 63.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद बल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान चला कर शराब तस्कर एवं विक्रेता की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते आ रही है. इसकी अतिरिक्त शराब निर्माता एवं शराबी के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है. इसी दौरान उत्पाद विभाग ने रौतारा थाना क्षेत्र के बहरहाल में छापेमारी कर चंद्रशेखर कुमार को 60 लीटर बियर एवं 3.75 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




