चार एकड़ धान के बोझा में शॉर्ट सर्किंट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 02 Dec 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
चार एकड़ धान के बोझा में शॉर्ट सर्किंट से लगी आग, लाखों का नुकसान

फलका थाना क्षेत्र की पीर मोकाम पंचायत के चोचला स्थित कामत पर मंगलवार को एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आयी

विज्ञापन

फलका.

फलका थाना क्षेत्र की पीर मोकाम पंचायत के चोचला स्थित कामत पर मंगलवार को एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आयी. चंदवा निवासी स्व प्रदीप सिंह के पुत्र अपूर्वा सिंह उर्फ अप्पू किसान के चार एकड़ से अधिक में उपजे धान के बोझा बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. किसान की मेहनत का पूरा फसल पलभर में जलकर राख हो गया. किसान अप्पू सिंह ने बताया कि चार एकड़ से अधिक धान की कटनी कर बोझा बांधकर कामत पर सुरक्षित रखा गया था. लेकिन अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग फैल गयी. जिसे बुझाने का ग्रामीणों ने प्रयास किया. पर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फसल को बचाया नहीं जा सका. इससे किसान को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंचे. अगलगी की जानकारी तुरंत फलका थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने फौरन दमकल दस्ता को घटनास्थल की ओर रवाना किया. लेकिन जब तक दमकल पहुंची. तब तक पूरा धान का बोझा राख हो चुका था. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसान को आपदा राहत मद से शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन