पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को मारपीट का बुरी तरह से घायल कर दिया

Updated at : 16 Oct 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को मारपीट का बुरी तरह से घायल कर दिया

पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को मारपीट का बुरी तरह से घायल कर दिया

विज्ञापन

कटिहार नीबू के पेड़ की टहनी काटने का विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी अपने ही पड़ोसी को मारपीट का बुरी तरह से घायल कर दिया. मामला कदवा थाना क्षेत्र के सागरथ गांव की है. विशाल कर्ण के घर में लगे नींबू के पेड़ की टहनी बिना पूछे उनके पड़ोसी मनोज कर्ण ने काट दी. विरोध विशाल ने किया तो पड़ोसी मनोज कर्ण प्रमोद कर्ण आग बबूला हो गया. शिकायत विशाल ने स्थानीय पुलिस को कर दी. पुलिस जांच के लिए जब घर पहुंची तो उनके बाद पड़ोसी मनोज कर्ण, प्रमोद कर्ण उग्र हो गये. पुलिस के जाते ही पड़ोसी विशाल कर्ण के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. विशाल की पत्नी काजल कर्ण को बुरी तरह से पीटा. वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में काजल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित विशाल ने बताया कि मेरे पड़ोसी मनोज कर्ण के द्वारा मेरे घर में लगे नींबू के पेड़ की टहनी को काट लिया था. विरोध करने पर पड़ोसी मनोज कर्ण, प्रमोद कर्ण, गायत्री देवी ने मिलकर हमला कर दिया. लाठी डंडे से मारपीट कर मेरी पत्नी काजल को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबकि मुझे भी कई चोटे आयी है. काजल के सर में गंभीर चोटे लगी है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद विशाल ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन