मायामारी गांव में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मानने को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक

मायामारी गांव में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मानने को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक
अमदाबाद मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने शुक्रवार को अमदाबाद पहुंचकर नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मानने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की. तैयारियों का जायजा लिया. कई खलीफा से मुहर्रम की तैयारी को लेकर बातचीत किये. कई खलिफाओं ने जानकारी देते हुए कहा कि आज मुहर्रम की सातवीं तारीख है. आज के दिन फातिहा की रस्म अदा की जाती है. ढोल नगाड़े की थाप पर लाठी खेल का करतब दिखाया जाता है. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि मुहर्रम के लिए प्रशासन के ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती रहेगी. मेडिकल टीम भी प्रतिनियुक्ति की गई है. एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि चिन्हित स्थलों का दौरा किया गया. मायामारी गांव पहुंचकर यहां के खलीफा एवं स्थानीय ग्रामीण से बात की गई है. चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनाने का अपील की. मौके पर मनिहारी सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, एसआई नन्हे कुमार दुबे, एसआई संजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




