वक्फ बिल के खिलाफ बैठक की की गयी चर्चा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ बिल के खिलाफ बैठक की की गयी चर्चा

वक्फ बिल के खिलाफ बैठक की की गयी चर्चा

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन में मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम के नेतृत्व में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक कर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर चर्चा की गयी. मामला उच्चतम न्यायालय में न्यायालय पर विश्वास जताते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जतायी. कहा, जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता है. क्षेत्र के लोग चुप है. वक्फ बिल किसी सुरत में मंजूर नहीं है. हर हाल में इस बिल को वापस लेना होगा. नहीं तो लोग सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे. निर्णय आने के बाद आगे की कार्रवाई का रूपरेखा तैयार की जायेगी. उन्होंने कहा की यह विधेयक देश को बांटने के लिए केन्द्र सरकार की चाल है. मुसलमानों के सम्पत्तियों को जब्त करने का प्रयास है. साथ ही मुसलमानों को बदनाम करने की चाल है. वक्फ की जमीन हमारे पुर्वजों की देन है. इशाले शवाब के लिए अल्लाह रब्बुल इज्जत के नाम पर वक्फ कर दिया है. इसमें किसी दूसरे समुदाय का कुछ दखल नहीं होना चाहिए. इस अवसर पर मेराज आलम, शाहिद हुसैन, मारूफ अहसन, असरार अहमद, इमाम जाफर, इफ्तखार, शर्फुद्दीन, महफुज आलम, तौसीफ रेजा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन