जुलुस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी

Updated at : 02 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
जुलुस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी

थाना परिसर में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

डंडखोरा. थाना परिसर में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन सहित आम लोग शांति समिति की बैठक में हिस्सा लिया. मौके पर थाना विकास कुमार ने लोगों से विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्व शांतिपूर्वक व सद्भावना के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. इसके साथ ही डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के सोशल मीडिया के अफवाह पर ध्यान न दें. किसी प्रकार की जानकारी मिले तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें. इस अवसर पर सरपंच जगदीश महतो, पूर्व उप प्रमुख बसंत चौहान, उप सरपंच कमल विश्वास, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश मंडल, मनोज प्रसाद गुप्ता, वार्ड सदस्य मनोज उरांव, मनोज ठाकुर, कादिर खान, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह, संजय गुप्ता, अरुण मिस्त्री, रिजवान, प्रकाश कुमार हांसदा, विकास शर्मा, शाहनवाज, जावेद अली, जाबीर आलम, विक्रम मंडल, देवीलाल हेंब्रम, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन