बारसोई बाजार दुर्गा मंदिर में लगती है भक्तों की अपार भीड़

Updated at : 29 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई बाजार दुर्गा मंदिर में लगती है भक्तों की अपार भीड़

बारसोई बाजार दुर्गा मंदिर में लगती है भक्तों की अपार भीड़

विज्ञापन

– अष्टमी, नवमी एवं दशमी को लगता है भव्य मेला बारसोई शारदीय नवरात्र के षष्ठी की रात दुर्गा माता के स्थान पर विराजमान होते ही सप्तमी तिथि सोमवार से पट खुलते ही बारसोई के दुर्गा मंदिरों में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटने लगी है. सभी माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए कतार बद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गये. श्रद्धालु माता दुर्गा के पूजा अर्चना के लिए सुबह शाम मंदिरों में हो रहे आरती में सम्मिलित हो रहे हैं. बारसोई के दुर्गा स्थानों में अष्टमी, नवमी एवं दशमी तिथि को भव्य मेला भी लगता है. इधर दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस रखी है. अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, बारसोई थानाध्यक्ष राम चंद्र मंडल प्रत्येक पूजा पंडालों में घूम घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. चौक- चौराहा पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं. जबकि अष्टमी, नवमी एवं दशमी तिथि को सभी पूजा पंडालों मेला स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल के जवान दंडाधिकारी के साथ नियुक्त रहेंगे. इसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारी कर रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन