25 करोड़ से कटिहार में बनेगी भव्य रजा जामा मस्जिद, रखी नींव

25 करोड़ से कटिहार में बनेगी भव्य रजा जामा मस्जिद, रखी नींव
कटिहार कटिहार की धरती पर एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक स्थल के निर्माण की शुरुआत नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर हुई. शहर के शरीफगंज में 100 कट्ठा भूमि पर रजा जामा मस्जिद की नींव गुरुवार को विधिवत रूप से रखी गयी. यह मस्जिद न केवल कटिहार बल्कि पूरे बिहार की सबसे आधुनिक और भव्य मस्जिदों में शामिल होगी. करीब 25 करोड़ से बनने वाली यह मस्जिद पांच मंजिला होगी. मस्जिद में एक साथ पांच हजार से अधिक नमाजियों के नमाज अदा करने की व्यवस्था होगी. निर्माण कार्य आधुनिक इस्लामिक वास्तुकला के अनुरूप किया जायेगा. धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा. मस्जिद के अंदर और बाहर का डिजाइन आकर्षक और भव्य होगा. जो कटिहार शहर की पहचान को एक नई ऊंचाई देगा. रजा जामा मस्जिद परिसर में विशाल वुजूखाना, बड़े आकार का हौज, नमाजियों के लिए आरामदायक व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. सुरक्षित प्रवेश-निकास व्यवस्था और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी किए जायेंगे. नववर्ष के दिन मस्जिद की बुनियाद रखने के लिए पश्चिम बंगाल के रायगंज से मुफ़्ती मो मोतिउर रहमान इमाम साहब विशेष रूप से कटिहार पहुंचे. उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ अपने हाथों से मस्जिद की नींव रखी. दुआ कराई, इस पाक और ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और धर्मावलंबी मौजूद रहे. कार्यक्रम में कटिहार के उपमेयर मंजूर खान, मस्जिद के सचिव मिस्टर, सदर नकीब, जाहिद, उस्मान, मजहर, मुराद, सरवर, मौलाना सद्दाम, जैनुल आबेदीन, हाफिज फिरोज, सज्जाद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




