सिंपल खाना भी लगेगा जबरदस्त, जब ट्राई करेंगे ये चटनी रेसिपीज आइडियाज

चटनी रेसिपी आइडियाज (AI IMAGE)
Chutney Recipe Ideas: कभी-कभी घर पर समय न होने के कारण सब्जी नहीं बन पाती हैं, ऐसे में आप खाने के साथ चटनी आसानी से बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको घर पर बनाने के लिए कुछ चटनी की रेसिपी.
Chutney Recipe Ideas: कई लोग खाने के साथ अचार या चटनी लेना पसंद करते हैं, जिससे खाने का मजा दोगुना हो जाता है. चाहे सिंपल दाल-चावल हो, पराठा हो या फिर स्नैक्स, साथ में चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी अपने खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर अलग-अलग तरह की चटनी बनाकर ट्राई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और टेस्टी चटनी रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप तैयार कर सकते हैं.
मूंगफली की चटनी
साउथ इंडियन डिश से लेकर पराठे के साथ मूंगफली की चटनी मिल जाए तो मजा आ जाता है. चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंगफली को हल्का भूनें. अब मिक्सर में भुनी हुई मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च और नमक डालकर पीस लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. अब तैयार है स्वादिष्ट मूंगफली की चटनी.
धनिया पत्ता और टमाटर की चटनी
धनिया पत्ता और टमाटर को धो लें. अब मिक्सर में धनिया पत्ता, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और नमक डालकर पीस लें. इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसे रोटी या चावल के साथ परोसें.
चना दाल की चटनी
सबसे पहले चना दाल को हल्का भून लें. अब एक मिक्सर में चना दाल, सूखी लाल मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इस तरह आप चना दाल की चटनी बना सकते हैं.
नारियल की चटनी
नारियल की चटनी बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले नारियल को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर में नारियल, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर पीस लें. इसमें थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब तैयार हुई नारियल की चटनी को किसी भी डिश के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




