ईदगाह मैदान में भव्य मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
ईदगाह मैदान में भव्य मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन

ईदगाह मैदान में भव्य मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में शबे बरात पर्व धूमधाम से मनाया. लोगों ने अपने-अपने घरों में साफ सफाई करने के साथ-साथ घरों में मोमबत्ती व झालरों की रोशनी से घर के साथ-साथ मोहल्ला को भी रौशन किया. विभिन्न कब्रगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पुरखों के गुनाहों की माफी के लिए कलमा ए फातिया पढ कर दुआ मांगी. कई पंचायतों के मस्जिदों में मिलाद व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया. मस्जिदों के इमाम एवं अन्य धर्म गुरुओं ने लोगों को नेकी के रास्ते पर चलने व अपने गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से अपने गुनाहों की तलाफी की दुआ मांगने की अपील की. शव ए बारात को माहे शाबान का सबसे मुकद्दस दिन माना गया है. मान्यता है कि इस दिन अल्लाह तबारक से गुनाहों की माफी के लिए की गई दुआ कबुल होती है. उनके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं. प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत लाभा ग्राम स्थित ईदगाह मैदान में भव्य मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. इस मौके पर आमंत्रित मौलाना सद्दाम साहब ने शबे-ए-बरात की अहमियत बताते हुए अपनी तकरीर से लोगों को अल्लाह के बताएं रास्ते पर चलने और जिंदगी में गुनाहों से दूर रहने और अपने गुनाहों से माफी के लिए पाक परवरदिगार से दुआ मांगने की सलाह दी. मौलाना अजीजुल हक ने बताया कि शवे-बारात के दिन वे समाज के भटके हुए युवाओं को संदेश देना चाहेंगे कि वे किसी भी किस्म की बुराई से बाज आकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे और इस्लाम के बताए गए नेक रास्ते पर चलकर दुनिया एवं दीन दोनों का मर्तबा बुलंद करें. क्योंकि यह सबकदर की रात अपने गुनाहों की माफी के लिए बड़े नसीब से मिलती है. मौलाना सादिक साहब, स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद, सरपंच अशगर खान, जहांगीर, मुस्लम, नसीम अख्तर, शाहनवाज आलम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन