नवरात्रा के समापन पर महावीर मंदिर से निकाली भव्य कलशयात्रा

Updated at : 28 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रा के समापन पर महावीर मंदिर से निकाली भव्य कलशयात्रा

नवरात्रा के समापन पर महावीर मंदिर से निकाली भव्य कलशयात्रा

विज्ञापन

कुरसेला कुरसेला चौक स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर से नवरात्रा के समापन पर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला. कलशयात्रा मे सीता राम लक्षमण हनुमान के प्रतिर्मूति स्वरूप के साथ श्रद्वालू महाबीरी झंडे को लेकर जय श्री राम के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे. ढोल नगारा से शोभा यात्रा का झांकी आकर्षण का केन्द्र बन गया था. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर नया बजार अयोध्यागंज बाजार नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती सहित इंदिरा ग्राम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का परिभम्रण किया.महिलायें महाबीरी ध्वाजा को हाथो में लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई. शामिल श्रद्वालूओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर नवसंवतसर का शुभकामना दिया. बाजारों के हर चौक चौराहो पर महाबीर झंडा का पताका लगाया गया था. जयघोष से शोभा यात्रा ने हर तरफ भक्ति भाव का माहौल बना दिया. शांति सुरक्षा के लिये थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे पुलिस बल साथ शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे.एनएच 31 व एसएच -77 पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिये कई जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. महाबीर मंदिर से निकलने वाले शोभा यात्रा में कोढा विधायक कविता पासवान, प्रखंड प्रमुख दीप माला सिह, बरारी के मुख्य पार्षद बबीता कश्यप सहित राजनीतिक समाजिक नेता कार्यकर्ता ने भाग लिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन