सालमारी में ग्राम सभा का किया आयोजन

सालमारी में ग्राम सभा का किया आयोजन
बलिया बेलौन पंचायती राज विभाग के निर्देश पर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी कटिहार के आदेशानुसार ग्राम पंचायत सालमारी में मुखिया काजमी खातुन की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन व ग्रामीणों में जन जागरूकता लाने के ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में चर्चा करते हुए खुले में कचरा फेंकने एवं जलाने पर प्रतिबंध होने की बात कही. सभी लोगों को कचरा एकत्रित रखने की जानकारी दी गयी. गीले कचरे का आन स्पाट प्रसंस्करण करने की बात कही. साथ ही उपभोक्ता शुल्क पर चर्चा की गयी. मुखिया प्रतिनिधि गोलाम सरवर उर्फ फुलटु ने ग्राम सभा में जगह जगह जल जमाव के कारण इस महत्वकांक्षी योजना में आने वाली दिक्कत पर बताया की जल जमाव की समस्या का समाधान जरूरी है. इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










