कपड़ा दुकान में लड़की से छेड़खानी, मामला पहुंचा थाने

Updated at : 14 Apr 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा दुकान में लड़की से छेड़खानी, मामला पहुंचा थाने

कपड़ा दुकान में लड़की से छेड़खानी, मामला पहुंचा थाने

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के उचला चौक स्थित कपड़ा की दुकान में कपड़ा लेने गयी एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला थाना पहुंचा है. युवती के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोपित सद्दाम शीज टोला को बनाया गया है. बरारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रविवार की शाम का बताया जाता हैं. जब सद्दाम नाम का युवक उचला स्थित अपने रिस्तेदार की कपड़े का दुकान का संचालन कर रहा था. तभी कपड़ा खरीदने युवती वहां पहुंची. दुकानदार पर हाथ पकड़े आदि का आरोप लगाया है. शिकायत पर परिजन पहुंचे लड़के की पिटाई की. रात्री में पंचायत कर मामला को रफा दफा कर दिया गया. फिर दोपहर में पंचायत में कई लोग बैठे लेकिन मामला नहीं संभला. पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन