हनुमान जयंती पर जीण माता मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर जीण माता मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

हनुमान जयंती पर जीण माता मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

कटिहार आध्यात्मिक चेतना मंच की ओर से 25वां हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. ऋषि भवन रोड प्रस्तावित जीण माता मंदिर परिसर में हनुमान जयंती पर पांच दिवस कार्यक्रम हो रहा है. 13 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे. सुबह विशेष पूजा कर 101 घंटे की अखण्ड ज्योति जलायी गयी. भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया. संकट मोचन हनुमान को छप्पन भोग भी लगाये गये. हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु भाग लिया. सुबह से भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. पूजा कर पूरे विधि विधान के साथ निशान पूजन भी किया गया. इस अवसर पर चार दिवस राम कथा का भी आयोजन किया गया है. वृंदावन धाम से दीदी राधा किशोरी अपने मुखविंद से भगवान श्री राम का जन्म कथा सुना रही हैं. दूसरे दिन गुरुवार को भगवान श्री राम का जन्म की व्याख्या किया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम कथा सुनने के लिए पहुंचे रहे. संध्या बाद भजन कीर्तन का भी दौर चला. पांच दिवसीय कार्यक्रम में 12 अप्रैल को 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 1:00 बजे तक सुंदर कांड पाठ तथा बाहर से पटना से शुभम शर्मा मुजफ्फरपुर से विष्णु शर्मा तथा कोलकाता से गंगा शर्मा के द्वारा भजन और बाहर से आए कलाकारो द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी. इधर पहले ही दिन से स्थानीय कलाकारों ने रात्रि जागरण में गीत संगीत भजन से पूरा माहौल भक्तिमय से हो गया. रात भर श्रद्धालु भक्ति जागरण में झूमते रहे. अध्यात्म चेतना मंच के पदाधिकारियों ने कहा, 13 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में विशाल 651 ध्वजा शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा जीण माता मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंचेगी. जहां पर संकट मोचन हनुमान को ध्वजा चढ़ाया जायेगा. आध्यात्मिक चेतना मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गोयनका, सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, संजीव सुरेखा, बबलू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दीपक पोद्दार, प्रकाश अग्रवाल, संजय केजरीवाल, नरेश सुल्तानिया, संतोष गोयंका, गौरव केडिया, आकाश अग्रवाल, अजय खेतान, महावीर प्रसाद, शिव कुमार केडिया, गोपाल यादुका, पंडित आचार्य जयप्रकाश पांडेय, आलोक सराफ, गोपाल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, समीर दास आदि अपनी भूमिका निभा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन