गुरुकुल मनिहारी में दसवीं के छात्रों को दी विदाई
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 04 Feb 2026 7:10 PM
गुरुकुल मनिहारी में दसवीं के छात्रों को दी विदाई
मनिहारी मनिहारी नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दशम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में स्कूल परिसर उल्लास, भावुकता व प्रेरणा के रंगों से सराबोर हो उठा. पंचम से वर्ग नवम तक के विद्यार्थियों ने पूर्ण निष्ठा व आत्मीयता से दसवीं कक्षा के भैया- बहनों को शुभकामना ग्रीटिंग कार्ड, बुके, पुष्प गुच्छ, उपहार भेंट किया. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने की शुभकामनाएं दिया. प्राचार्य मंजू सिंह, शिक्षक प्रिंस राज, विक्रमादित्य सिंह, लाल बहादुर यादव, आशीष कुमार यादव, ई राजेश पोद्दार, अरुणा कुमारी सहित अनेकों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अच्छा रैंक लाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की. जो उनके जीवन-पथ को प्रकाशमान बनाने वाली अमूल्य निधि सिद्ध होंगी. 10वीं कक्षा के छात्र कौशल कुमार, सुहानी कुमारी, कनिका कुमारी, प्रिया कुमारी ने अपने हृदय के भावों को सरल शब्दों में व्यक्त किया. छात्रा मानवी कुमारी ने अपने वर्ग दशम के विद्यार्थी को प्रेरणादायी भावभीनी शुभकामनाएं दी. शिक्षक प्रवीण यादव, मुकेश यादव, मोना कुमारी, डॉली कुमारी, ज्योति, प्रिया कुमारी, स्वाति कुमारी, आनंद कुमार, खुशी पोद्दार, प्रियंका कुमारी, सहदेव कुमार मंडल, इंतसार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










