बच्चों के विवाद में खूनी जंग, धारदार हथियार से हमले में माता-पिता गंभीर

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में खूनी जंग, धारदार हथियार से हमले में माता-पिता गंभीर

बच्चों के विवाद में खूनी जंग, धारदार हथियार से हमले में माता-पिता गंभीर

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में एक पक्ष द्वारा किए गए जानलेवा हमले में एक दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज फिलहाल पूर्��िया में चल रहा है. जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले को गंभीर देखते हुए कांड दर्ज कर आरोपित दोनो महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना 9 फरवरी की रात की है. मोरसंडा निवासी 15 वर्षीया नुजहत प्रवीण ने पुलिस को बताया कि बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने बांस और धारदार हथियार (दबिया) से नुजहत के माता-पिता के सिर पर प्रहार कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि नुजहत के पिता मुर्तजा उम्र 55 वर्ष और उनकी माता खून से लथपथ होकर दरवाजे पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. शोर सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे, तो दोनों को अचेत अवस्था में पाया. आनन-फानन में उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है. परिजनों के अनुसार, चोटें काफी गंभीर है. पीड़िता नुजहत प्रवीण ने फलका थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. हमले का आरोप गांव की ही दो महिला क्रमशः फरीन खातुन पति आलम व बेचनी खातुन पति जहांगीर पर लगाई है. फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर उक्त दोनों आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन