बिजली पोल से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
बिजली पोल से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बिजली पोल से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत अंतर्गत रतनपुर के समीप बंगाली टोला सड़क के किनारे एक बिजली पोल ऊपरी भाग क्रैक होकर झुक गया है. यह कभी भी टूट कर नीचे गिर सकता है. इस बिजली पोल से 11000 वोल्ट का बिजली का प्रवाह हो रहा है. यह सड़क के किनारे बिजली का पोल लगा हुआ है. टूट जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यह सड़क से लोगों की काफी आवाजाही होती है. स्थानीय दुर्गा स्थान के युवा विपिन कुमार, तपस कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, रवि कुमार व विशाल कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विभाग को ग्रामीणों द्वारा इसका सूचना दिया गया है. लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. युवाओं ने जिला पदाधिकारी से जल्द से जल्द बिजली पोल को दुरुस्त करने या बदलने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन