ePaper

विनोदपुर में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

Updated at : 24 Jan 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
विनोदपुर में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

विनोदपुर में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

विज्ञापन

कोढ़ा विनोदपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध सरस्वती स्थान परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर बिनोदपुर पूजा समिति की ओर से 48 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया है. यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामीणों के आपसी सहयोग व सहभागिता से संपन्न हो रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मंदिर परिसर में राधा–कृष्ण एवं मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ स्थापित की गयी हैं. जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. उद्घाटन पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने किया. आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों को समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताया. वहीं हरे राम हरे कृष्णा की मधुर ध्वनि से संपूर्ण पंचायत भक्तिमय वातावरण में डूबी हुई है. मनोरंजन के लिए मंदिर परिसर में मिठाई, खिलौना, पूजा सामग्री सहित कई प्रकार की दुकानें भी लगाई गई हैं. सफल बनाने में उमाशंकर साह, सिकंदर यादव, राजीव रंजन चौधरी, रवि कुमार, विकास कुमार यादव, कमलेश कुमार, किशोर कुमार व ग्रामीण अपना सहयोग दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन