कटिहार : बैंक के अंदर वृद्ध से " 50 हजार की छिनतई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीआरएम कार्यालय के पास स्थित एसबीआइ की शाखा की घटना चार युवकों ने आगे व पीछे से घेर कर छीने रुपये कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे डीआरएम कार्यालय के पास स्थित एसबीआइ की शाखा में रुपये निकालने आये एक वृद्ध से चार अपराधी बैंक के अंदर ही 50 हजार रुपये छीन कर फरार […]
विज्ञापन
डीआरएम कार्यालय के पास स्थित एसबीआइ की शाखा की घटना
चार युवकों ने आगे व पीछे से घेर कर छीने रुपये
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे डीआरएम कार्यालय के पास स्थित एसबीआइ की शाखा में रुपये निकालने आये एक वृद्ध से चार अपराधी बैंक के अंदर ही 50 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची व छानबीन की.
इमरजेंसी कॉलोनी निवासी महादेव वैशाख डीआरएम एसबीआइ ब्रांच में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले. रुपये पॉकेट में रख कर वह आगे बढ़े ही थे कि इसी बीच चार युवकों ने महादेव को आगे-पीछे से घेर लिया और पीछे वाले युवक ने महादेव के पॉकेट में हाथ डाल कर 50 हजार रुपये निकाल लिया. वृद्ध जब तक शोर करता तब
कटिहार : बैंक के…
तक अपराधी वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार मौके पर पहुंचे. महादेव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी. सहायक थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार थी. बैंक में गार्ड नहीं था, जिसका फायदा उठा कर अपराधियों ने बैंक के अंदर ही घटना को अंजाम दिया. तफ्तीश जारी है, शीघ्र ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










