नशा खुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नशा खुरानी गिरोह के सरगना कारी सहनी को जीआरपी ने शुक्रवार को एक नंबर प्लेटफाॅर्म से अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नशा की गोलियां भी मिलीं. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आरोपित एक रेल कांड मामले में सजा काट कर हाल ही के दिनों में बाहर आया […]

विज्ञापन
कटिहार : नशा खुरानी गिरोह के सरगना कारी सहनी को जीआरपी ने शुक्रवार को एक नंबर प्लेटफाॅर्म से अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नशा की गोलियां भी मिलीं.
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आरोपित एक रेल कांड मामले में सजा काट कर हाल ही के दिनों में बाहर आया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरोपित कारी सहनी पूर्णिया का रहने वाला है तथा कई रेलयात्रियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. श्री कुमार ने बताया कि कारी सहनी कटिहार जीआरपी थाना में दो कांड में आरोपित है तथा समस्तीपुर जीआरपी थाने में भी यह अपराधी वांछित है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन