शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहा था, सड़क पर गिर कर डंपर की चपेट में आया, मौत
बरारी : गंगा दार्जलिंग सड़क जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरूबाजार के सामने खानाब दोस आनंदी मंडल पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था. इसी क्रम में सड़क पर गिर गया और बालू लदे डंपर के नीचे आने से उसका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. लोगों की मदद से आनंदी को रेफरल बरारी में भरती […]
बरारी : गंगा दार्जलिंग सड़क जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरूबाजार के सामने खानाब दोस आनंदी मंडल पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था. इसी क्रम में सड़क पर गिर गया और बालू लदे डंपर के नीचे आने से उसका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. लोगों की मदद से आनंदी को रेफरल बरारी में भरती कराया गया.
जहां से उसे कटिहार रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही आनंदी की मौत हो गयी. बालू लदा डंपर जब जागेश्वर उच्च विद्यालय के सामने गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे बसे खानाबदोस आनंदी मंडल का परिवार से झगडा हो रहा था. वह नशे में था जिसके कारण लड़खडा कर सड़क पर गिर पड़ा. इससे जा रही डम्पर में दायां हाथ फंसकर जख्मी हो गया. आनंदी मजदूरी करता था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










