16 घंटे बाद मिला दूसरी बच्ची का शव

Updated:
विज्ञापन

दुखद . मंगलवार को नहाने के दौरान डूब गयी थीं दो बच्चियां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार फलका : मंगलवार की दोपहर फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के बालू टोला समीप बरंडी नदी में स्नान के दौरान डूबी दोनों बच्चियों का शव गोताखोर की मदद से निकाल लिया गया. हालांकि घटना के […]

विज्ञापन

दुखद . मंगलवार को नहाने के दौरान डूब गयी थीं दो बच्चियां

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
फलका : मंगलवार की दोपहर फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के बालू टोला समीप बरंडी नदी में स्नान के दौरान डूबी दोनों बच्चियों का शव गोताखोर की मदद से निकाल लिया गया. हालांकि घटना के शाम तक एक बच्ची की शव ग्रामीणों के प्रयास से निकाल लिया गया था. जबकि दूसरे बच्ची की तलाश जारी थी. आखिर कर करीब 16 घंटे के काफी मशक्कत के बाद दूसरी बच्ची का भी शव बुधवार को 11 बजे तक बरामद हो गया. मृतका दोनों बच्ची एक ही गांव बालुटोल की है. बच्ची के शव बरामद के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
सभी लोग पीड़ित परिजन से मिलकर संतावना देने में जुटे रहे. जानकारी के अनुसार मृतका बच्ची में हथवाड़ा पंचायत के बालूटोला निवासी मो फकरुद्दीन अंसारी की छह वर्षीय पुत्री नुजहत आरा तथा उसी गांव के मो ऐहसान की 11 वर्षीय पुत्री सोनी खातून की मौत स्न्नान करने के दौरान नदी में डूबने से हो गयी थी. जिसका शव बुधवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद किया जा सका. मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे घर समीप बहिय्यार में मक्का खेत में काम करे रहे मां-बाप को खाना देकर घर वापसी के दौरान दोनों बच्ची बगल में बरंडी नदी के किनारे स्नान करने लगी. इसी क्रम में दोनों बच्ची गहरे पानी में चले गयी. जिसमें दोनों बच्ची की मौत हो गयी. देर शाम नुजहत आरा का शव मिला. जबकि दूसरी बच्ची की तलाश जारी थी. बुधवार को सोनी खातून का भी शव बरामद कर लिया गया. मौके पर पहुंचे सीओ जगन्नाथ चौधरी एवं प्रभारी थानाप्रभारी अजय कुमार सिंह, मदन महतो घटना स्थल पर पहुंचकर बरामद दोनों बच्चियों के शव उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया. साथ ही इस बड़ी घटना को लेकर पूरे गांव में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नटा में दूसरे दिन भी तब्दील रहा. शव बरामदगी के बाद हालांकि परिजन सहित गांव वासी पोस्मार्टम कराने से इंकार कर गये. गमगीन माहौल के बीच मृत दोनों बच्चियों को देर शाम तक सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन