बच्ची के साथ सैक्सुअल हैरासमेंट, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नासिरगंज में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ सैक्सअुल हैरासमेंट का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. पीड़ित परिवार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना को लेकर कई बार पंचायत भी बिठायी गयी, लेकिन पंचायत में भी […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नासिरगंज में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ सैक्सअुल हैरासमेंट का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. पीड़ित परिवार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना को लेकर कई बार पंचायत भी बिठायी गयी, लेकिन पंचायत में भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला. आरोपी पक्ष व उनके सहयोगियों ने बीच पंचायत में पीड़ित परिवार के सदस्यों को पीट कर घायल कर दिया. नगर थाना क्षेत्र के नासिरगंज

निवासी एक मां ने अपनी साढ़े तीन वर्षीया बच्ची के सैक्सुअल हैरासमेंट को लेकर लिखित शिकायत की. आवेदन में पीड़िता ने बताया कि दिन पूर्व मो बादशाह उसकी साढ़े तीन वर्षीया पुत्री के साथ गंदी हरकत कर रहा था. जब उसे पीड़िता की मां ने पकड़ने का प्रयास किया, तो वह उसे धक्का देकर फरार हो गया. घटना की शिकायत पीड़िता ने पंचायत के लोगों से की. मुहल्ले में पंचायत भी बैठी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीच पंचायत में बादशाह अपने एक दर्जन से भी अधिक सहयोगियों के साथ उसके तथा उसके भाई के साथ मारपीट की. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि घटना बाबत पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन