17 कैप्सन-मजदूर दिवस पर उपस्थित लोग

Updated:
विज्ञापन

समेली. प्रखंड के बीआरसी भवन में सभी टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक, वरीय प्रेरक के द्वारा बैठक आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया गया. बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार रजक ने किया. बैठक में चर्चा किया गया कि हर कार्य के मजदूर कर्मचारी एक हो, मजदूर दिवस अमर रहे पंचायत स्तरीय मजदूर को संचालन समिति […]

विज्ञापन

समेली. प्रखंड के बीआरसी भवन में सभी टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक, वरीय प्रेरक के द्वारा बैठक आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया गया. बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार रजक ने किया. बैठक में चर्चा किया गया कि हर कार्य के मजदूर कर्मचारी एक हो, मजदूर दिवस अमर रहे पंचायत स्तरीय मजदूर को संचालन समिति गठित करने का आवाहन किया गया.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मोची, लेखापाल मंटू कुमार, नीतू कुमारी, जावेद, चंदन रजक, मुर्शीद आलम, विमल कुमार राम, शोभित आदि थे.

कुरसेला प्रतिनिधि के अनुसार, शहीद चौक कुरसेला के समीप सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा की ओर से मजदूर दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि विनोद राज झा व संचालन मो हलीम जांबाज ने किया. समारोह में वक्ताओं ने शराब की बिक्री भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणवद्व आन्दोलन चलाने का संकल्प लिया.
कुरसेला को अनुमंडल बनाने की मांग रखी गयी. मौके पर जदयू नेता बिमल मंडल, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव साह, अविनाश सिह, एनसीपी के सिंटू यादव, कांग्रेस जिला महासचिव सत्यनारायण चौधरी, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, सुबोध पासवान, पप्पू यादव, रुमी खान, रुपेश यादव, विनोद सिंह, सूरज कुमार, रुबी देवी, किरण देवी, पुनम देवी, पंकज कुमार सिंह, निरंजन मंडल नक्षत्र मंडल आदि उपस्थित थे.
बरारी प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्मृति भवन गुरूबाजार में किया गया. मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि देश की तरक्की, कल कारखाना, बडी-बडी इमारते, खेतों में हरियाली तब आती है जब मजदूर अपने सिर पर उनका बोझ लेकर उन्हे आसमान की उंचाइयों तक पहुंचाता है. लेकिन वही मजदूर काफी पीछे रह जाता है. उसका विकास तक नहीं हो पाता. उक्त बातें अशोक मेहता, प्रदीप महतो,
बुलबुल चौरसिया, अवधेश साह, गोपाल, रिंकू कुमार, कन्हैया, राजू सहित बापू सामाजिक विकास संस्था गांधी स्मृति भवन गुरूबाजार परिवारों ने कही. अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की अध्यक्षता एनटी सिंह ने की. मौके पर कांगेस अघ्यक्ष सिमरनजीत सिंह, जदयू अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष महेश चौधरी, राकांपा अध्यक्ष सुराजी लाल चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष शालीग्राम यादव, नागेन्द्र चौरसिया, पप्पू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन