बिहार : कटिहार में मंदिर से टकराया ऑटो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कटिहार : बिहार के कटिहार में बुधवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. घटना कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है. जहां एनएच- 31 के किनारे स्थित बजरंगवली मंदिर की दीवार से अनियंत्रित ऑटो टकरा कर पलट गयी.जिससे ऑटो में सवार पूर्णिया के […]
कटिहार : बिहार के कटिहार में बुधवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. घटना कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है. जहां एनएच- 31 के किनारे स्थित बजरंगवली मंदिर की दीवार से अनियंत्रित ऑटो टकरा कर पलट गयी.जिससे ऑटो में सवार पूर्णिया के एक ही परिवार केछह लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये हैं.
जानकारी के मुताबिक हादसा के शिकार लोग देवघर से मुंडन कराकर ऑटो से घर आ रहे थे. सभी लोग एक ही परिवार के पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के ग्वालपार सदवा के रहने वाले है. सभी ऑटो से ही तीन बच्चों का मुंडन कराने देवघर गया थे. घटना की सूचना पर कुर्सेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया.
मरने वालों मेंतीन महिला,दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है. घटना के बाद ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है. कुर्सेला थाना प्रभारी का कहना है कि शुरूआती जांच में ओवर लोडिंग का मामला सामने आ रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




