कटिहार में जीवन प्रमाणीकरण की धीमी रफ्तार, 30 मई के बाद पेंशन बंद होने की आशंका

Published by :Shruti Kumari
Published at :10 May 2026 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में जीवन प्रमाणीकरण की धीमी रफ्तार, 30 मई के बाद पेंशन बंद होने की आशंका

जिला पदाधिकारी के आदेश पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण 22 दिसंबर 2025 से शुरू किया गया है.

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है. पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुक अब तक प्रमाणीकरण नहीं करा पाए हैं.

जिला पदाधिकारी के आदेश पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण 22 दिसंबर 2025 से शुरू किया गया है. इसके बावजूद अब तक एक लाख से अधिक लाभुकों का प्रमाणीकरण लंबित है. आशंका जताई जा रही है कि यदि 30 मई तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो संबंधित लाभुकों की पेंशन रोक दी जा सकती है.

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न योजनाओं की स्थिति इस प्रकार है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 27,088 लाभुकों में से 16,649 ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 8,439 लंबित हैं.

मुख्यमंत्री वृद्धजन योजना के तहत 1,59,633 लाभुकों में से 1,18,966 का प्रमाणीकरण हुआ है, जबकि 40,667 लाभुकों का प्रमाणीकरण अभी बाकी है.

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में 2,173 में से 1,328 लाभुकों ने प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 845 लंबित हैं.

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 91,924 में से 55,275 लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 36,649 अब तक वंचित हैं.

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 29,387 लाभुकों में से 20,670 का प्रमाणीकरण पूरा हुआ है, जबकि 8,717 लंबित हैं.

इसी तरह बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 37,975 लाभुकों में से 24,882 ने प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 13,093 लाभुकों का कार्य अभी अधूरा है.

प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण कराकर पेंशन बंद होने की स्थिति से बचें.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन