स्किल इंडिया के नाम पर धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों से एक करोड़ ठगे

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
स्किल इंडिया के नाम पर धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों से एक करोड़ ठगे

कटिहार : शहर के बाटा चौक स्थित आशा गेस्ट हाउस में स्किल इंडिया के तहत चल रहे गोरखधंधे का खुलासा पुलिस ने किया. पुलिस ने अंजली इंस्टीट्यूट ऑ‍फ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन समेत अन्य कई कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, शहर अंजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत स्किल इंडिया का दो […]

विज्ञापन
कटिहार : शहर के बाटा चौक स्थित आशा गेस्ट हाउस में स्किल इंडिया के तहत चल रहे गोरखधंधे का खुलासा पुलिस ने किया. पुलिस ने अंजली इंस्टीट्यूट ऑ‍फ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन समेत अन्य कई कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, शहर अंजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत स्किल इंडिया का दो साल से कार्यालय चल रहा था़
2016 से रघुनाथ चौधरी कार्यालय को संचालित कर रहा था. पिछले साल यहां 1400 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया. इसके लिए 14 सौ रुपया प्रति अभ्यर्थी के साथ अन्य शुल्क लिया जाता था. इस प्रकार अब तक एक करोड़ से भी अधिक का व्यवसाय फर्जी तरीके से किया जा चुका है़ एसडीओ ने बताया कि अंजली शिक्षण संस्थान के जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किये गये, उसमें काफी गड़बड़ी थी. स्किल इंडिया के तहत शिक्षण संस्थान खोलने का आदेश पश्चिम बंगाल के भालुका का था, लेकिन वह कटिहार में चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन