शिक्षकों पर दिया जाता है अनावश्यक दबाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दिया धरना कटिहार : समाहरणालय गेट पर गुरुवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला शाखा कटिहार के द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया. संघ के जिला शाखा अध्यक्ष विश्वनाथ साह के नेतृत्व में इस धरना कार्यक्रम में माले विधायक महबुब […]
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दिया धरना
कटिहार : समाहरणालय गेट पर गुरुवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला शाखा कटिहार के द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया. संघ के जिला शाखा अध्यक्ष विश्वनाथ साह के नेतृत्व में इस धरना कार्यक्रम में माले विधायक महबुब आलम ने भी शिरकत किया. धरना को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि संघ का मांग बिलकुल जायज है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षक अपनी मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रहा है. संघ के जिला सचिव ने बताया कि 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया है. अगर जल्द ही मांगों पर पहल नहीं किया गया
तो आगे आंदोलन और भी तेज किया जायेगा. मौके पर संघ के संरक्षक राम लगन सिंह ने कहा कि अनावश्यक रूप से शिक्षकों पर कई तरह से दबाब बनाया जाता है. संघ के मांगों के प्रति विभागीय अधिकारी उदासीन रवैया अख्तियार किये हुये है. धरना को संघ के नेता महमुद आलम, अजीत कुमार, दिलीप कुमार, जगदीश राम, असद आसमी, अरुण कुमार, सोहेल अख्तर, मेराज आलम, असित मंडल, कुर्बान अशरफी, राजेश कुमार साह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










