कार्यशाला में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : चाइल्डलाइन कटिहार के की ओर से विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी कटिहार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, केंद्र समन्वयक अरुण कुमार झा, दत्तक ग्रहण संस्थान […]

विज्ञापन

कटिहार : चाइल्डलाइन कटिहार के की ओर से विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी कटिहार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, केंद्र समन्वयक अरुण कुमार झा,

दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक नीरज ने सफाई कर की. साथ ही सहायक निदेशक डीसीपीयू श्री तिवारी की ओर से संकल्प भी दिलाया गया. उन्होंने कहा कि अपने घर तथा आसपास के 50 मीटर पर साफ सफाई रखेंगे. आसपास कूड़ा व गंदगी दिखे तो उसे स्वयं साफ करें. हर व्यक्ति अगर ऐसा करते हैं तो पूरा कटिहार, बिहार व देश स्वच्छ हो जायेगा. स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में श्री तिवारी की अध्यक्षता में ही स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया.

कार्यशाला में चाइल्डलाइन टीम के की ओर से बताया गया कि बच्चों के रहने की जगह पर पर्याप्त साफ-सफाई होनी चाहिए. बच्चों का बिछावन, चादर एवं अन्य उपयोग की वस्तु को नियमित साफ करना जरूरी है. साबुन से हाथ धोकर ही महिला-पुरुष बच्चे की सेवा करें. शौच इस्तेमाल करने के बाद बच्चों के हाथ को अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए. साथ ही खाद्य पदार्थ सेवन करने से पहले भी हाथ की सफाई अच्छी तरह होनी चाहिए. इस अवसर पर चाइल्डलाइन के रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियंका झा, कुमार कौशल किशोर, प्रियंका कुमारी, ममता, रेणु देवी, दुखनी देवी आदि उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन