पूर्वी संस्कृति की दिखायी झलक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कला उत्सव. कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने अपने यहां की संस्कृति को नृत्य कला के रूप में बेहतरीन तरीके से किया प्रस्तुत पद्मश्री सोनम छिरीम लेप्चा ने कहा : भारत […]
विज्ञापन
कला उत्सव. कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा
कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने अपने यहां की संस्कृति को नृत्य कला के रूप में बेहतरीन तरीके से किया प्रस्तुत
पद्मश्री सोनम छिरीम लेप्चा ने कहा : भारत की सांस्कृतिक विरासत पर हो रहा हमला, भारत की गौरवशाली संस्कृति के विरुद्ध परोसी जा रही असभ्यता
कटिहार : पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के तत्वावधान में कटिहार के प्रवर रेलवे संस्थान में एक दिवसीय आदि बिंब लोक और जनजातीय कला रूपों का उत्सव रविवार की शाम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में देश की तकरीबन नौ जनजातियों की दल ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री सोनम छीरीम लेपचा एवं पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश भारती ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
इस अवसर पर श्रम अधीक्षक प्रशांत कुमार, रेलवे इंप्लाइज यूनियन के सचिव रूपेश कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी अमित कुमार, कटिहार सिविल सर्जन श्याम चंद्र झा, इप्टा की अध्यक्ष डॉक्टर चंदना झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलेश कुमार, आलोक कुमार कामती एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. मंच संचालन सुभाष चंद्र झा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










