शराब सेवन व बिक्री के आरोप में पांच गिरफ्तार, नौ लीटर चुलाई शराब जब्त
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को मुफ्फस्सिल व सहायक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को शराब बिक्री के आरोप तथा तीन लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में […]
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को मुफ्फस्सिल व सहायक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को शराब बिक्री के आरोप तथा तीन लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, प्रकाश कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में छापेमारी कर जंगलू सदा, अजय ऋषि, गोविंदा सादा को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों का ब्रेथ एनलाइजर्स से जांच की.
ब्रेथ एनलाइजर्स रिपोर्ट के आधार पर पकड़े गये लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासदेव सादा को पांच लीटर चुल्हाई शराब तथा सहायक थाना क्षेत्र के सिंगल टोला में छापेमारी कर सिंकदर तिवारी को गिरफ्तार किया. जबकि सिकंदर के पास से उत्पाद पुलिस ने चार लीटर चुल्हाई शराब बरामद की है. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










