क्या शिवा की पढ़ाई के प्रति ललक होगी पूरी

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया : सूर्य उदय से पहले ही शिवा जैसे कई बच्चे कंधे पर स्कूल की बैग की जगह प्लास्टिक की खाली बोरी लेकर रोटी की जुगाड़ में निकल पड़ता है. सड़क किनारे के कूड़े के ढेर में से प्लास्टिक, लोहा, टीना, तांबा, अल्युमूनियम आदि के टुकड़े जमा कर उसे बेचना ही ऐसे कई बच्चों की […]

विज्ञापन

कटोरिया : सूर्य उदय से पहले ही शिवा जैसे कई बच्चे कंधे पर स्कूल की बैग की जगह प्लास्टिक की खाली बोरी लेकर रोटी की जुगाड़ में निकल पड़ता है. सड़क किनारे के कूड़े के ढेर में से प्लास्टिक, लोहा, टीना, तांबा, अल्युमूनियम आदि के टुकड़े जमा कर उसे बेचना ही ऐसे कई बच्चों की जिंदगी बन गयी है. इसी क्रम में जब शिवा को एक पुरानी किताब मिली, तो वह कई मिनटों तक मन में पढ़ाई की ललक लिये उसके पन्ने उलटता रहा. काश जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नजर शिवा जैसे मासूम बच्चों की ओर जाये और उसके बचपन को तार-तार होने से बचा लिया जाय. ताकि उसे शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ कर देश का भविष्य बनाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन