15 लीटर शराब के साथ चार लाेग गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापेमारी में आठ दिन के अंदर 39 लोग पकड़े गये कटिहार : त्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिले के कोढ़ा थाना व बरारी थाना के मोहनाचांदपुर में छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों से 9 लीटर विदेशी शराब तथा छह लीटर […]
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापेमारी में आठ दिन के अंदर 39 लोग पकड़े गये
कटिहार : त्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिले के कोढ़ा थाना व बरारी थाना के मोहनाचांदपुर में छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों से 9 लीटर विदेशी शराब तथा छह लीटर महुआ शराब जब्त किया है. उत्पाद पुलिस ने पकड़े गये लोगों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर में उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिथलेश सिंह को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.
वहीं बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर में छापेमारी कर तीन लोगों को दिनेश महतो, साधु मरांडी व बाबुराम हेमब्रम को छह लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये लोगों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरापितों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.
श्री कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को प्रभाव पूर्ण बनाने के लिए कटिहार जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है. दिसंबर माह में अबतक कुल 39 को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक अप्रेल से अबतक कुल 1021 लोगों को उत्पाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तथा जिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










