सर्द हवा बहने से बढ़ी कंपकपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सावधान. ठंड से जनजीवन प्रभावित, आसमान में छाया रहा कोहरा शहर में छाया रहा कोहरा. ठंड के साथ-साथ पिछले तीन दिनों से सर्द हवा बहने से कंपकपी बढ़ गयी है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दोपहर बाद सूर्य का दर्शन कर रहे हैं. बढ़ती ठंड से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. कटिहार […]
विज्ञापन
सावधान. ठंड से जनजीवन प्रभावित, आसमान में छाया रहा कोहरा
शहर में छाया रहा कोहरा.
ठंड के साथ-साथ पिछले तीन दिनों से सर्द हवा बहने से कंपकपी बढ़ गयी है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दोपहर बाद सूर्य का दर्शन कर रहे हैं. बढ़ती ठंड से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है.
कटिहार : मंगलवार को भी आसमान में कोहरा छाया रहा. इसके साथ ठंडी हवा बहने से स्कूली बच्चे, महिलाएं व मजदूरों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. तीन दिनों से लगातार कोहरा छाये रहने से सभी प्रमुख ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी है. वहीं दूसरी ओर ठंड के बढ़ने से गर्म कपड़े की बिक्री भी बढ़ गयी है. नकदी के किल्लत के बीच कुछ लोग कर्ज आदि के आधार पर गर्म कपड़े खरीद रहे हैं. शीतलहर व ठंड से आम लोग का जनजीवन प्रभावित होने लगी है. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अब तक ठंड से बचाव के लिये अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.
प्रशासन की ओर से अलाव की नहीं की गयी है व्यवस्था
पिछले तीन दिनों से शीतलहर व ठंड लगातार बढ़ रही है. सुबह अत्यधिक ठंड रहने की वजह से लोग अपने घरों में देर तक दुबके रहते हैं. पिछले तीन दिनों से सूर्य भगवान दोपहर के बाद दर्शन हो रहा है. जिला प्रशासन के द्वारा अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. अलाव की व्यवस्था नहीं होने से खासकर चौक-चौराहा व फूटपाथ पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.माल मवेशी को भी ठंड लगने से परेशानी हो रही है. ठंड के बढ़ने से गर्म कपड़े की बिक्री बढ़ने लगी है. शहर के बड़ा बाजार, मंगल बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड़, न्यू मार्केट रोड़ आदि जगहों पर गर्म कपड़े की दुकानों पर पहले की तुलना लोगों की भीड़ अधिक होने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










