सर्द हवा ने बढ़ायी ठंड निकलने लगी रजाई

Updated:
विज्ञापन

दिन भर सूर्य भगवान खेलते रहे लुका-छिपी कटिहार : जिले में रविवार को पहली ठंड का एहसास लोगों को हुआ. सुबह से कुहासे की वजह से सड़क पर वाहन कम चले, जबकि पूरे दिन सूर्य देव लुकाछिपी करते रहे. इससे लोगों को पूरे दिन अच्छी तरह से धूप नहीं मिल सकी. शाम होने के साथ […]

विज्ञापन

दिन भर सूर्य भगवान खेलते रहे लुका-छिपी

कटिहार : जिले में रविवार को पहली ठंड का एहसास लोगों को हुआ. सुबह से कुहासे की वजह से सड़क पर वाहन कम चले, जबकि पूरे दिन सूर्य देव लुकाछिपी करते रहे. इससे लोगों को पूरे दिन अच्छी तरह से धूप नहीं मिल सकी. शाम होने के साथ ही कुहासा तेज हो गया. इसके साथ ही ठड हवा चलने से लोगों को शर्ट की जगह जैकेट धारण करने को विवश कर दिया.
सुबह-सुबह पछिया हवा चलने के कारण ठंड में काफी नमी थी. इससे लोगों ने अपने वार्डरोब में रखे गरम कपड़ों को बाहर निकाल कर पहनना शुरू कर दिया. दिनभर ठंड ने लोगों को एहसास कराते रहा. धूप ने भी काफी आंख मिचौनी की. शाम होते-होते ठंड ने एक बार फिर अपना एहसास लोगों को कराया. लोगों ने भी इस साल की पहली ठंड का लुत्फ उठाया. शाम होते ही कोहरा का धुंध चारों ओर लग जाता है. वहीं ठंड के मौसम में हो रहे शादी समारोह का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन