संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा विपक्षियों पर लगाया पीट कर जलाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कटिहार. मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर एक कहानी रच डाली. उक्त युवक ने मामले में विपक्षी पर ही पीटकर जलाने का आरोप मढ़ दिया. जब स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, तो मामले में झुलसे युवक पर ही स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया. […]

विज्ञापन

कटिहार. मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर एक कहानी रच डाली. उक्त युवक ने मामले में विपक्षी पर ही पीटकर जलाने का आरोप मढ़ दिया. जब स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, तो मामले में झुलसे युवक पर ही स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया. पुलिस की तफ्तीश के दौरान घायल युवक पर ही कई प्रकार के आरोप लोगों ने लगाये. थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी युवक दीपक सिंह पिता अशोक सिंह को गंभीर अवस्था में अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में भरती कराया गया. वहां से उसे कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज के क्रम में घायल दीपक सिंह ने बताया कि वह दवा लाने जा रहा था. उसी क्रम में कुछ लोगों ने उसपर हमला बोलकर पीटा और उसके बाद उसे जला कर मारने का प्रयास किया. किसी प्रकार वह अपनी जान बचा कर घर पहुंचा. जहां से परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल युवक की मां फुलो ने भी कुछ इस प्रकार की ही बात कही. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पक्ष का बयान लिया गया. मामले की तफ्तीश आरंभ की गयी तो स्थानीय लोगों ने मनिहारी थाना पुलिस को युवक की कारस्तानी बतायी. तफ्तीश में झुलसे युवक पर ही फिलहाल दोष साबित हो रहा है. स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार घायल युवक खुद को जला कर दूसरे पर जलाने का आरोप लगा रहा है. पुलिस पूरे मामले में दोनों पक्षों का बयान तथा गवाहों के बयान पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन