आपत्तिजनक स्थिति में अधेड़ उम्र की महिला के साथ युवक को पकड़ा
कटिहार : अधेड़ उम्र की महिला के साथ एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में देख पड़ोस के लोगों ने दोनों को दबोच लिया. स्थानीय लोगों ने उक्त महिला व उसके साथ पकड़े गये युवक को नगर थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया. आराेपित महिला के पति ने उसके साथ दूसरी शादी की थी. रविवार को […]
कटिहार : अधेड़ उम्र की महिला के साथ एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में देख पड़ोस के लोगों ने दोनों को दबोच लिया. स्थानीय लोगों ने उक्त महिला व उसके साथ पकड़े गये युवक को नगर थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया. आराेपित महिला के पति ने उसके साथ दूसरी शादी की थी. रविवार को उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था.
इस बीच उसकी पत्नी ने अपने घर में पूर्णिया निवासी श्रवण कुमार को बुला लिया. घर में लड़के को प्रवेश करते देख मुहल्लेवासियों संदेह हुआ. मुहल्लेवासियों ने घर की खिड़की से झांका, तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले. इसके बाद लोगों ने महिला व उक्त युवक को पकड़ लिया और घटना की सूचना महिला के पति को दी गयी
. इसके बाद उसके पति ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू के निर्देश पर पुलिस ने ड्राइवर टोला संतोषी चौक पहुंचकर आरोपित महिला व युवक को थाने लायी. पुलिस ने पीड़ित पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










