श्रम अधीक्षक के वाहन से लगी ठोकर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाहरखाल हाट के समीप हुई दुर्घटना, दोनों युवक स्थानीय सदर अस्पताल पूर्णिया से दोनों को रेफर किया कोढ़ा : रौतारा थाना क्षेत्र के बाहरखाल हाट के समीप शनिवार को श्रम अधीक्षक के वाहन से कुचल कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गंभीर अवस्था में परिजनों ने दोनों […]
विज्ञापन
बाहरखाल हाट के समीप हुई दुर्घटना, दोनों युवक स्थानीय
सदर अस्पताल पूर्णिया से दोनों को रेफर किया
कोढ़ा : रौतारा थाना क्षेत्र के बाहरखाल हाट के समीप शनिवार को श्रम अधीक्षक के वाहन से कुचल कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गंभीर अवस्था में परिजनों ने दोनों युवकों को पूर्णिया सदर अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, श्रम अधीक्षक प्रशांत राहुल का सरकारी वाहन चेथरियापीर चौक से बाहरखाल होते हुए कटिहार जा रहा था.
इसी दौरान बाहरखाल गांव का नीरज यादव (30) व शंभु ऋषि (35) बाइक से चेथरियापीर चौक आ रहे थे, तभी श्रम अधीक्षक के वाहन से बाइक में जोरदार ठोकर लग गयी. इस हादसे में नीरज यादव के दोनों हाथ एवं पैर की हड्डी टूट गयी तथा शंभु ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर रौतारा पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहन को कब्जे ले लिया. घायलों के परिजनों ने बताया कि गरीबी के कारण दोनों का समुचित इलाज कराने में दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज कराया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










