कटिहार और दरभंगा में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
दरभंगा / बांका / कटिहार :ठंड शुरू होते ही कोहरे की वजह से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला जारी हो गया है. इसी क्रम में घने कोहरे की वजह से कटिहार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की […]
दरभंगा / बांका / कटिहार :ठंड शुरू होते ही कोहरे की वजह से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला जारी हो गया है. इसी क्रम में घने कोहरे की वजह से कटिहार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 31 पर हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घटना स्थानीय मूसापुर चौक के पास की है. सभी कार सवार गंतव्य की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं दूसरी ओर दरभंगा से खबर मिली है कि कोहरे की वजह से सुबह में दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो ट्रक ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों ड्राइवर तेज गति से आमने-सामने टकरा गये. जबकि बांका जिले में तेज गति से आ रही बोलेरो से कुचलकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना अमरपुर के चिरैया बाजार की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










