अलग-अलग जगहों से 20 शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने पोठिया ओपी अंतर्गत डुम्मर चौक ग्रामीण बैंक के समीप छापेमारी कर महुआ शराब की भट्टी तोड़कर चूल्हा एक्स मशीन के साथ 100 किलो जावा महुआ जब्त किया है. आरोपी छापेमारी पुलिस दल को चकमा देकर फरार हो गया. दूसरी ओर उत्पाद, मुफस्सिल थाना के बुद्धा नगर में छापेमारी कर 10 […]
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने पोठिया ओपी अंतर्गत डुम्मर चौक ग्रामीण बैंक के समीप छापेमारी कर महुआ शराब की भट्टी तोड़कर चूल्हा एक्स मशीन के साथ 100 किलो जावा महुआ जब्त किया है. आरोपी छापेमारी पुलिस दल को चकमा देकर फरार हो गया. दूसरी ओर उत्पाद, मुफस्सिल थाना के बुद्धा नगर में छापेमारी कर 10 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
फरार संचालक के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार प्रकाश कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने डुमर चौक स्थित ग्रामीण बैंक के समीप सुरेश राय के घर में छापेमारी कि इस दौरान सुरेश राय के घर में शराब की भट्टी पर शराब निर्माण किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










