ट्रेन हादसे में बारसोई के बारीक की गयी जान
बारसोई : इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में ट्रेन के बोगी संख्या एक में सफर कर रहे बारसोई के मो बारीक (33) की मौत हो गयी है. उक्त युवक प्रखंड के कंदेला पटोल पंचायत के कंदेला गांव का निवासी था. तथा व इंदौर में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता था. उनके परिजनों ने बताया कि […]
बारसोई : इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में ट्रेन के बोगी संख्या एक में सफर कर रहे बारसोई के मो बारीक (33) की मौत हो गयी है. उक्त युवक प्रखंड के कंदेला पटोल पंचायत के कंदेला गांव का निवासी था. तथा व इंदौर में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता था. उनके परिजनों ने बताया कि नोट बंदी के बाद बाजार मंदा होने के कारण काम ठीक से नहीं चल रहा था. जिस कारण वह लौटकर घर आ रहा था. इसी बीच रास्ते में ट्रेन हादसा हो गया और वह सदा के लिए दुनिया से विदा हो गया. उसकी मौत की सूचना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. उसके बूढ़े पिता मो सिकंदर,
बूढी मां, अभागी पत्नी रोहना तथा बदकिस्मत तीन पुत्र इस्तेखार, इमरान, रियाज एवं एक पुत्री बेचनी की देख भाल कौन करेगा, ये सोच सबों का दिल रो पड़ता है. पांच भाइयों में सबसे बड़ा बारीक था तथा सभी का ध्यान रखता था. जिस कारण सब का प्रिय भी था. गांव वाले भी उसके व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं. उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है. पंचायत के पंसस प्रतिनिधि हाजी तनवीर आलम, जदयू के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद रमीज ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया तथा हरसंभव सहायता दिलवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि शव को एंबुलेंस से बारसोई लाया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सोमवार रात्रि तक शव बारसोई आ जायेगा. उसके बाद शव की स्थिति को देखते हुए उन्हें सोमवार रात्रि अथवा मंगलवार सुबह को सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










