मांग पूरी नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन
कटिहार : जिला कृषि कार्यालय के परिसर में मंगलवार को कृषि समन्यवक संघ इकाई कटिहार द्वारा समन्वयक के पद पर सफल अभ्यर्थियों को योगदान कराने के प्रति कृषि विभाग एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा नकारात्मक रवैया के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. वही सघं के नेताओं ने बताया कि […]
कटिहार : जिला कृषि कार्यालय के परिसर में मंगलवार को कृषि समन्यवक संघ इकाई कटिहार द्वारा समन्वयक के पद पर सफल अभ्यर्थियों को योगदान कराने के प्रति कृषि विभाग एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा नकारात्मक रवैया के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. वही सघं के नेताओं ने बताया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना कृषि समन्वयक के पद पर सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसित सूची 5 अगस्त को कृषि विभाग को भेजी जा चुकी है. अनुशंसित सूची के आलोक में कृषि विभाग द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया 26 सितंबर से लेकर 29 सितंबर को किया जा चुका है.
अंतिम रुप से बचे हुए सफल अभ्यार्थी का सत्यापन 5 अक्टूबर को कराया जा चुका है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आलोक में जांच में पाये गये सभी सही अभ्यार्थियों की सूची आयोग को भेजी जानी थी. ज्ञात हो कि सभी सही अभ्यार्थियों की सूची के बदले सत्यापन एवं उपस्थित अभियार्थियों का चेक लिस्ट भेजा गया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा जिलावार अनुशंसित सूची प्राप्त करनी है लेकिन आयोग द्वारा पूर्व की भांति पुनः पत्राचार कर दिग्भ्रमित करने का कृत्य क्या जा रहा है. और इस कृत्य के लिए प्रशासी विभाग जिम्मेदार है. अगर इस हड़ताल से कोई करवाई नहीं होती है. तो 21 नवंबर से अपने आंदोलन को उग्र करते हुए आमरण अनशन की शुरुआत राज्यस्तरीय प्रदर्शन के साथ करेंगे. फिर भी हमें योगदान नहीं किया गया तो हम सभी कृषि समन्यवक सामूहिक आत्मदाह करने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










