नि:शक्त बच्चे भी अब भरेंगे उड़ान

Updated:
विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर किया जायेगा प्रखंड व जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित नि:शक्त बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग कटिहार : अब प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले नि:शक्त बच्चे भी खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे. प्रखंड से लेकर राज्य […]

विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर किया जायेगा

प्रखंड व जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित नि:शक्त बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
कटिहार : अब प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले नि:शक्त बच्चे भी खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखायेंगे. प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक नि:शक्त बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने की घोषणा की गयी है. राज्यस्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर दो व तीन दिसंबर को होगा.
राज्य स्तरीय आयोजन से पूर्व बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा प्रखंड व जिला स्तर पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नि:शक्त बच्चों का चयन करने का निर्देश दिया गया है. राज्य मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय शिक्षा विभाग ने भी नि:शक्त बच्चों के लिए प्रखंड व जिला स्तर पर खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी किया है. सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीराम कुमार द्वारा नौ नवंबर को इस आशय से संबंधित जिले के आरटी, आरपी व बीआरपी(समावेशी शिक्षा) पत्र जारी किया गया है.
प्रखंड स्तर पर 21-23 तक होगा आयोजन
नि:शक्त बच्चों के लिए उड़ान के तहत खेलकूद व शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 21-23 नवंबर तक होगा. जबकि जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 नवंबर को होगा. स्थानीय शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 21 नवंबर को अमदाबाद, आजमनगर, बलरामपुर, बरारी, बारसोई व डंडखोरा प्रखंड में यह आयोजन होगा. जबकि 22 नवंबर को फलका, हसनगंज, कदवा, कटिहार व कोढ़ा तथा 23 नवंबर को कुरसेला,
मनसाही, प्राणपुर व समेली में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड संसाधन केंद्र स्थान निर्धारित की गयी है. जबकि 28 नवंबर को हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचाईबाड़ी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. उक्त आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस तरह के आयोजन से निश्चित ही नि:शक्त बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा.
इन गतिविधियों में दिखायेंगे जलवा
प्रारंभिक विद्यालय में पढ़ने वाले 10-14 आयुवर्ग के अस्थि व श्रवण नि:शक्त बच्चों का खेलकूद एवं शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान का आयोजन प्रखंड स्तर पर होगा. प्रखंड, जिला, राज्य स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए ट्राई साइकिल दौड़, जिलेबी दौड़, चित्रांकन, संगीत, नृत्य, म्यूजिकल चेयर, सेकरेस दौड़ आदि गतिविधियों में नि:शक्त बच्चे अपना जलवा दिखायेंगे. प्रखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नि:शक्त बच्चों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा.
राज्य कार्यालय के मार्गदर्शिका के आलोक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित बच्चे अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर पटना में दो व तीन दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखायेंगे.
अस्थि व श्रवण नि:शक्त बच्चे हिस्सा लेंगे
उड़ान कार्यक्रम के तहत राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार खेलकूद एवं शैक्षिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में 10-14 आयुवर्ग के अस्थि व श्रवण नि:शक्त बच्चे हिस्सा लेंगे.
श्रीराम कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन