जनवितरण का चावल पकड़ाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
बरारी : प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के सभी पांचों जनवितरण प्रणाली दुकानों को तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार की देर संध्या सील कर दिया. सदर एसडीओ ने जनवितरण दुकानों को सील करने के बाद जांच का आदेश दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक पीकअप वैन में चावल की खेप ग्रामीणों […]
बरारी : प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के सभी पांचों जनवितरण प्रणाली दुकानों को तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार की देर संध्या सील कर दिया. सदर एसडीओ ने जनवितरण दुकानों को सील करने के बाद जांच का आदेश दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक पीकअप वैन में चावल की खेप ग्रामीणों ने देख जांच की मांग करते हुए थाना चौक को जाम कर हंगामा किया था.
बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने राजकिशोर यादव के नेतृत्व में जाम कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझा कार मामले को शांत करा दिया. आरोप है कि सड़क जाम कर हंगामा की वजह से स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों, गर्भवती महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सदर एसडीओ सुभाष नारायण, कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने जाम को समझा बुझा कर हटवाया.
सदर एसडीओ के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने कोढ़ा एमओ अवधेश मिश्रा, फलका एमओ गुरु प्रसाद मंडल, मनसाही एमओ अमित कुमार सिंह, सीओ बरारी के साथ पूर्वी बारीनगर पंचायत के सभी पांच जनवितरण प्रणाली की दुकानों को सील कर दिया है. वहीं चावल लदी गाड़ी को थाने लाया गया है. चावल किसका है इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










