राजधानी एक्स से 51 बोतल शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 51 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. इस दौरान आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. बेड रोल के थैले में शराब छिपा कर रखी गयी थी. राजधानी एक्सप्रेस में तैनात कटिहार आरपीएफ स्कॉट पार्टी ने राजधानी के […]

विज्ञापन

कटिहार : डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 51 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. इस दौरान आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. बेड रोल के थैले में शराब छिपा कर रखी गयी थी. राजधानी एक्सप्रेस में तैनात कटिहार आरपीएफ स्कॉट पार्टी ने राजधानी के एक कोच से 51 बोतल विदेशी शराब जब्त कर कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर उसे कटिहार जीआरपी को सौंप दिया.

जीआरपी थाने में उत्पाद उल्लंघन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. राजधानी एक्सप्रेस 12423 के कटिहार स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में तैनात स्कॉट पार्टी ने चेकिंग के दौरान बी-9 में कोच अटेंडेंट नागेंद्र कुमार को 51 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने पकड़ा. शराब की बोतलों को बेडरोल में छिपा कर रखा गया था. आरपीएफ ने इसकी सूचना आरपीएफ कटिहार कार्यालय प्रभारी एपी सिंह को दी. प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि कोच अटेंडेंट नागेंद्र बेड रोल में शराब रखे हुए था.

राजधानी एक्स से…
नागेंद्र पर शक होने पर हवलदार हरि ओम प्रसाद सिंह ने उसके बेडरोल की तलाशी ली, तो उसमें पांच बोतल वियर, 46 बोतल बंगाल निर्मित अंग्रेजी शराब मिला. जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कोच अटेंडेट नागेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कोच अटेंडेंट गिररफ्तार, बेडरोल के थैले में रखी थी शराब
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन