ट्रैक्टर पर लदा 1.50 लाख का पटवा जलकर राख
फलका : मंगलवार की दोपहर दो बजे फलका थाना के भरसिया गांव के समीप पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गया. इससे ट्रैक्टर में आग लग गयी और उसपर लदा करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपये का पटवा जलकर राख हो गया. पटवा भरसिया निवासी मो नियाज और अफान का था. वे उसे […]
फलका : मंगलवार की दोपहर दो बजे फलका थाना के भरसिया गांव के समीप पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गया. इससे ट्रैक्टर में आग लग गयी और उसपर लदा करीब डेढ़ लाख से अधिक रुपये का पटवा जलकर राख हो गया. पटवा भरसिया निवासी मो नियाज और अफान का था. वे उसे बिक्री के लिए गुलाब बाग लेकर जा रहे थे. ट्रैक्टर कारू अंसारी का बताया जाता है. ग्रामीणों के अथक प्रयास से ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया गया. वहीं आग लगने के बाद ट्रैक्टर चालक चुन्ना भाग गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. वरना गांव में एक बड़ी घटना हो सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










