बेरोकटोक नो इंट्री में घुस रहे वाहन दिक्कत. पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहीद चौक पर लगा भीषण जाम. नवरात्र को लेकर शहर में आने वालों की भीड़ बढ़ गयी है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे जाम न लगे. ऊपर से नो इंट्री वाले क्षेत्र में बड़े वाहन घुस रहे हैं. इसकी वजह से सोमवार को पूरे दिन शहरवासी जाम से […]
विज्ञापन
शहीद चौक पर लगा भीषण जाम.
नवरात्र को लेकर शहर में आने वालों की भीड़ बढ़ गयी है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे जाम न लगे. ऊपर से नो इंट्री वाले क्षेत्र में बड़े वाहन घुस रहे हैं. इसकी वजह से सोमवार को पूरे दिन शहरवासी जाम से जूझते रहे.
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा को लेकर धूम मची हुई है. खासकर शहरी क्षेत्रों में अब चहल-पहल अधिक हो गयी है. शहर के प्रमुख बाजारों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गयी है. ऐसे समय में ही शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. यूं तो आये दिन कटिहार शहर जाम से जूझता रहता है. लेकिन सोमवार को यह लोगों के लिये अधिक परेशानी का रहा है. नो इंट्री में भी ट्रकों का प्रवेश सहित ऑटो व अन्य वाहनों के गलत तरीके से आवाजाही से ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गयी.
बाजार करने वालों को घंटों जाम में जूझना पड़ा. प्रमुख बाजार व सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल था. ट्रैफिक पुलिस कई चौक चौराहा व पथों पर यातायात को दुरुस्त करने में नाकाम दिखा. जानकारों की माने तो ट्रैफिक पुलिस भी कहीं कहीं ट्रैफिक समस्या खड़ा करने में भूमिका निभाती है. ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से नो इंट्री में ऑटो सहित अन्य वाहनों की आवाजाही होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










